पर्यटकों की बढ़ती आमद ने ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला तक पहुंचने वाले मार्गों को भी प्रभावित किया है। खासकर सोलन-शिमला मार्ग पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। शहर में ट्रैफिक राइडर्स और इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती बढ़ाई गई है, साथ ही शिमला को अलग-अलग ट्रैफिक सेक्टरों में बांटकर निगरानी की जा रही है।
शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि 18 मई से 24 मई के बीच ही तीन प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से 1,54,450 वाहन शिमला पहुंचे, जिनमें से सबसे ज्यादा वाहन सोलन मार्ग से आए। वहीं पूरे महीने में अब तक लगभग 6.31 लाख वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, सप्ताहांत नजदीक आने के साथ पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।