अधिकारियों के अनुसार, वेस्टर्न मार्ग स्थित इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। इमारत गिरने के बाद उसका मलबा पास स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र अक्सर आते-जाते थे।
मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए सभी लोगों को निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
राहत अभियान में दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), दिल्ली पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। बचाव दलों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए भारी मशीनों, हाइड्रोलिक कटर, विशेष कैमरों और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया।
अधिकारियों का कहना है कि मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, इमारत गिरने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।