दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 9:37 बजे घटना की सूचना मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि विस्फोट के बाद इमारत ढह गई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए पांच दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। राहतकर्मी मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जानकारी में एलपीजी गैस विस्फोट को हादसे की वजह माना जा रहा है।
प्रशासन ने आसपास के लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।