उपराज्यपाल ने मंगलवार को एमसीडी के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें राजधानी में शहरी प्रशासन, नागरिक सुविधाओं और भवन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि शनिवार को साकेत में एक इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद भवन निर्माण से जुड़ी कई खामियां सामने आई हैं, जबकि एमसीडी ने मामले में दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।
बैठक के दौरान एलजी ने भवन उपनियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई के लिए समयबद्ध रणनीति लागू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, मानसून से पहले नालों की सफाई, सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत, धूल नियंत्रण तथा कचरा निस्तारण जैसे मुद्दों की भी समीक्षा की गई।
साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के लिए PM-UDAY Scheme को तेजी से लागू करने और जनभागीदारी आधारित CSR ढांचे को अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।