इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य परिवर्तन आयोग और Hinduja Group की सहायक कंपनी ONEOTT Entertainment Limited के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के गांवों और छोटे कस्बों में डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर इंटरनेट सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
‘प्रोजेक्ट गंगा’ को योगी सरकार के डिजिटल विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़कर उन्हें तेजी से विकसित हो रही डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाना है।
सरकार का कहना है कि इस पहल से डिजिटल खाई को कम करने में मदद मिलेगी और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी नई तकनीकों और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।