एक अभ्यर्थी महेंद्र कुमार ने बताया कि यह उनकी उम्र सीमा के कारण आखिरी कोशिश थी और ट्रेन की देरी से उनका भविष्य दांव पर लग गया।
रेलवे के आईजी अमरेश कुमार ने कहा कि विशेष ट्रेनें चलाने के बावजूद कुछ छात्रों ने जानबूझकर व्यवस्था बाधित की। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि यदि किसी छात्र की परीक्षा ट्रेन की वजह से छूटती है, तो उसके लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने का भरोसा देने के बाद भी उन्होंने ट्रेन में चढ़ने से इनकार कर प्रदर्शन जारी रखा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।