रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह घटना कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले लूनी रिछा स्टेशन के पास हुई। रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) के जनरल कोच के पहियों का ब्रेक ब्लॉक जाम हो गया था, जिससे लगातार घर्षण होने लगा और धुआं निकलने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्निशामक यंत्र की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया और तकनीकी जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी तरह की जनहानि या आगजनी की घटना नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है और यात्री एहतियातन ट्रेन से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रभावित ब्रेक सिस्टम की मौके पर ही मरम्मत की गई। तकनीकी खामी दूर होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।