मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस नियुक्ति अभियान के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के लिए कुल 274 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य और 768 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति की गई है। इससे राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त शिक्षकों ने भी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
सरकार का मानना है कि इस नियुक्ति से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।