SMS मेडिकल कॉलेज के HOD डॉ. एन.एल. डिसानिया ने की आत्महत्या
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर और फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष (HOD) डॉ. एन.एल. डिसानिया ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात जब वे घर लौटे तो डॉ. डिसानिया अपने आवास के एक कमरे में फंदे से लटके मिले। इसके बाद उन्हें तुरंत खातीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. एन.एल. डिसानिया वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष थे। उनकी मौजूदगी में करीब दो महीने पहले ही एसएमएस अस्पताल में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब की शुरुआत की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. डिसानिया के परिवार के एक सदस्य पर कुछ वर्ष पहले आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वे लगातार तनाव में थे।

फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।