मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, थाना फेज-3 क्षेत्र के मामूरा गांव की गली नंबर-2 स्थित एक मकान के भूतल पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय अचानक चिंगारी निकली। इसके बाद ई-वाहन और आसपास खड़े अन्य वाहनों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और आधुनिक अग्निशमन उपकरणों से लैस दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बचाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर इमारत में फंसे 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं से बेहोश हुई एक महिला और एक पुरुष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इस मामले में कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में संभावित लापरवाही की जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।