बैठक में दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन जैसे विषयों पर चर्चा की। नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने अपने देश में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों की जानकारी साझा की।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कृषि और उद्यान क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें कृषि उत्पादन, उद्यानिकी, सहकारिता और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल को दी गई।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए बीज से बाजार तक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य कृषि में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर किसानों की लागत कम करना और उनकी आय एवं लाभ में वृद्धि करना है।
बैठक में कृषि तकनीक और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी अनुभव साझा करने के साथ तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन और किसानों को उनके उत्पादों का अधिक लाभ दिलाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
दोनों पक्षों ने ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी और कृषि, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।