काला धन रखने वालों के खिलाफ मुकदमें चलाएगा आयकर विभाग
(India)
आयकर विभाग विदेशों में बैंक खातों में धन जमा करने वाले करीब 300 लोगांे के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरु करेगा । जिनीवा के एचएसबीसी बैंक में काला धन रखने वाले खाताधारकों की जो सूची उच्चतम न्यायालय को सौंपी गई है उनमें इन लोगों का भी नाम है। अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने विशेष जांच टीम से आयकर कानून की दो धाराओं के तहत पहले चरण का अभियोजन शुरु करने की अनुमति मांगी है । उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ धारा 277 और 276 डी तहत मामला चलाने की अनुमति मांगी गई है, जिससे विभाग प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी अन्य प्रवर्तन एजेंसियां से सूचनाओं को साझा कर सके. सूत्रों ने बताया कि विभाग ने पहले ही इन खाताधारकों में कुछ से करों और जुर्माने के रुप में 200 करोड रपये की वसूली की है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।