रेलवे ने अब नई दिल्ली और चेन्नै के बीच हाईस्पीड बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस रूट की स्टडी का काम भी चीन को दिया गया है। उम्मीद है कि 6 महीने से लेकर 1 साल तक चीन के एक्सपर्ट इस रूट की स्टडी कर रिपोर्ट तैयार कर लेंगे। अहम बात यह कि यह प्री फिजिबिलिटी स्टडी होगी, जिस पर खर्च भी चीन ही करेगा। स्टडी की रिपोर्ट आने के बाद जब इस प्रोजेक्ट पर अमल शुरू किया जाएगा, तब यह तय होगा कि यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जाए या फिर इसे खुद चीन ही प्रायोजित करे। अलबत्ता स्टडी की खातिर चीन से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी रेलवे विकास निगम (आरवीएनएल) को दी गई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।