मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ 28.69 फीसदी बढ़कर 862.54 करोड़ रुपये
(India) कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 670.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 17.47 प्रतिशत बढ़कर 11,996.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10,211.83 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 3,21,898 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल कंपनी ने कुल 2,75,586 वाहन बेचे थे। इस प्रकार इस साल दूसरी तिमाही में कंपनी की वाहन बिक्री 16.80 फीसदी बढ़ गई। समीक्षाधीन तिमाही में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 19.00 प्रतिशत बढ़कर 2,87,687 वाहन रही जबकि उसका निर्यात 0.54 फीसद बढ़कर 34,211 वाहन रहा। कंपनी ने कहा, घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री बढ़ने से उसके तिमाही मुनाफे में बढ़ोतरी हुयी। कंपनी निदेशक मंडल ने कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों की निवेश सीमा 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सितंबर में समाप्त छह माह की अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.8 प्रतिशत बढ़कर 1624.82 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,301.84 करोड़ रुपये था। छमाही अवधि के दौरान कंपनी की कुल वाहन बिक्री 14.7 प्रतिशत बढ़कर 6,21,792 वाहन पर पहुंच गयी, जबकि मूल्य के लिहाज से यह 14.2 प्रतिशत बढ़कर 23,069.84 करोड़ रुपये रही।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।