(India)
इस साल जनवरी में लेनोवो ने घोषणा की थी कि वह मोटोरोला मोबिलिटी का 2.9 अरब डॉलर में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल से अधिग्रहण करेगी, यह एक चीनी कंपनी द्वारा सबसे बड़े अधिग्रहण सौदों में से एक है, गूगल ने 2012 में 12.4 अरब डॉलर में मोटोरोला का अधिग्रहण किया था, लेनोवो के चेयरमैन व सीईओ यांग युआनकिंग ने एक कान्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ भारत लेनोवो के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है, लेनोवो और मोटोरोला मिलकर भारतीय बाजार में सैमसंग और माइक्रोमैक्स के बाद तीसरे पायदान पर हैं, हम मोटोरोला हैंडसेट की ऑनलाइन बिक्री जारी रखेंगे.’’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।