आम आदमी की लिए राहत की खबर है्. पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद छठी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। पेट्रोल के दाम में 2.41 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि डीजल 2.25 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। पेट्रोल, डीजल के दाम में यह कटौती दिल्ली में लगने वाले वैट सहित है। अन्य राज्यों में उनमें वहां की वैट की दरों के अनुरूप यह कमी अलग अलग है। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से घरेलू बाजार में भी पेट्रोल, डीजल के दाम में कमी आई है। इससे पहले 15 अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 1.21 रुपये प्रति लीटर घटाए थे । सरकार ने पिछले महीने ही डीजल के दाम भी नियंत्रण मुक्त कर दिए हैं. पिछले एक दशक से भी अधिक समय में डीजल के दाम पहली बार बाजार के हवाले किए गए है । इस फैसले के तुरंत बाद डीजल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरावट के अनुरूप 3.37 रुपये प्रति लीटर कटौती कर दी गई । इंडियन ऑयल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के साथ साथ पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। डॉलर-रुपये की विनिमय दर में हालांकि, पिछली कटौती के बाद मामूली बढ़त हुई है. इन दोनों ही कारकों के मिले जुले असर के फलस्वरूप पेट्रोल और डीजल के दाम में ताजा कटौती की गई है. कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधनों के दाम में घटबढ़ पर नजदीकी से नजर रखी जाती रहेगी और उसके अनुरूप भविष्य में दाम संशोधित किए जाएंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।