‘यदि आपके पास है कालेधन पर सूचना, तो उसे SIT से करें साझा’
(India) सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम बी शाह की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल शीघ्र ही अपना एक संवाद चैनल खोलेगा जिसके माध्यम से लोग कालेधन पर स्पष्ट और अहम सूचना एसआईटी को दे सकते हैं। इस समिति के उपाध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिजित पसायत हैं। एसआईटी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अवैध कमाई और सरकारी कर की चोरी के सभी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष मामलों की पहचान करना और उन पर मुकदमा चलाना है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।