इस बार सर्दियों में दिल्ली से छोटे शहरों की हवाई यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है। उत्तर भारत में हर साल की तरह कोहरे और धुंध की आशंका से डीजीसीए ने दिल्ली से छोटे विमानों की उड़ानों पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। ऐसा इन विमानों में कैट-3 बी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम न होने के कारण किया गया है। एयरलाइनें छोटे शहरों के लिए छोटे विमानों का इस्तेमाल करती हैं। कैट-3 बी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और इस प्रणाली में प्रशिक्षित पायलटों को कोहरे के दौरान उड़ानों के लिए आवश्यक माना गया है। फिलहाल एयरलाइनों ने केवल बड़े विमानों में इस प्रणाली को लगाया और उन्हीं के पायलटों को प्रशिक्षित किया है। छोटे शहरों को उड़ने वाले विमानों में कैट-1 या कैट-2 आइएलएस प्रणाली ही लगाई गई है। यह मामूली या सामान्य कोहरे के लिए तो उपयुक्त है, परंतु दिल्ली में दिसंबर-जनवरी के दिनों में कभी-कभार जैसा घना कोहरा होता है, उसमें कैट-3 ए और कैट-3 बी आइएलएस के बिना काम नहीं चलता।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।