एयरलाइंस इंडिगो को मिला 100वां विमान मिला
(India) नया ए-320 विमान मंगलवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके साथ ही इंडिगो अब एयर इंडिया और जेट एयरवेज के साथ आ गई है। इन विमानन कंपनियों के बेड़े में भी 100 से अधिक विमान हैं। भारतीय विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। इंडिगो ने हाल ही में 250 एयरबस ए-320 नियो विमानों के ऑर्डर दिया था जो दुनिया का सबसे बड़ा विमानों का ऑर्डर है। यह ऑर्डर 25.5 अरब डॉलर या 1.55 लाख करोड़ रुपए का था। इस ऑर्डर को देने के कुछ सप्ताह के बाद पहला ऑर्डर पूरा हुआ है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।