RBI के लिए ब्याज दरों में कटौती का सही समय: आनंद महिन्द्रा
(India) अर्थव्यवस्था में सुधार आने की बात स्वीकार करते हुए महिन्द्रा एण्ड महिन्द्र समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आनंद महिन्द्रा ने आज कहा कि रिजर्व बैंक को अब आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बयाज दरों में कटौती के बारे में सोचना चाहिए। भारत आर्थिक सम्मेलन के अवसर पर अलग से संवाददाताओं से बातचीत में महिन्द्रा ने कहा, रिजर्व बैंक के लिए ब्याज दरों में कटौती का यह सही समय हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में मुद्रास्फीति उंची रहने की वजह से रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती नहीं कर पाया। अब जरूरत बदल गई है और आज समय की जरूरत आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने की है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।