शेयर खरीदने में देश का सबसे बड़ी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एलआईसी भीड़ से अलग चलती है। शेयर बाजार की हालिया तेजी में उसे इससे फायदा भी हुआ है। एलआईसी की सोच बहुत ही सिंपल है। वह अच्छी कंपनियों के शेयर उस समय खरीदती है, जब वह मुश्किल बिजनस साइकल से गुजर रही हो। तब कंपनी का वैल्यूएशन भी कम होता है। स्टेक होल्डिंग के हालिया डेटा के मुताबिक, एलआईसी को इस वजह से पिछले 4 क्वॉर्टर्स में भेल और एक्सिस बैंक में इन्वेस्टमेंट से करीब 10,000 करोड़ का फायदा हुआ है। दोनों ही कंपनियों में दिसंबर 2013 के बाद से एलआईसी ने स्टेक करीब 4 पर्सेंट बढ़ाया था। उस वक्त कई ब्रोकरेज फर्मों ने एक्सिस बैंक और भेल के शेयर बेचने की सलाह दी थी। यहां तक कि 3 महीने पहले तक कई ब्रोकरेज हाउस दोनों स्टॉक्स पर बेयरिश थे। इस बारे में इक्विनॉमिक्स रिसर्च के फाउंडर जी चोकालिंगम ने कहा, श्एलआईसी को अच्छी कंपनियों के बिजनस साइकल और वैल्यूएशन के बारे में अच्छी समझ है। जब उसे लगता है कि बिजनस साइकल के मुकाबले किसी शेयर का वैल्यूएशन कम है, तब वह उसे खरीदती है।श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।