सैमसंग आईटीसी को पीछे छोड़ते हुए रेवेन्यू के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंजूयमर फेसिंग प्रॉडक्ट्स कंपनी बन गई है। इस फिस्कल इयर में सैमसंग के टॉप पर मौजूद मारुति से भी आगे निकल जाने की संभावना है। साउथ कोरिया की कंजयूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने कारोबार से 2013-14 में 40,392 करोड़ का रेवेन्यू कमाया जो पिछले साल के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है। आकंड़ों के मुताबिक सैमसंग इंडिया का आधे से ज्यादा रेवेन्यू श्मेड इन इंडियाश् प्रॉडक्ट्स से आता है। तंबाकू से लेकर एफएमसीजी कंपनी आईटीसी की कमाई पिछले वित्त वर्ष के लिए 34,345.4 करोड़ रही जबकि मारुति ने इस दौरान 44,523.53 करोड़ रुपये की कमाई की। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक सैमसंग को भरोसा है कि वह इस वित्त वर्ष में मारुति से आगे निकल जाएगी क्योंकि उसके मोबाइल की बिक्री की ग्रोथ अभी भी डबल डिजिट में है जबकि कार मार्केट की सेल्स में सुस्ती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।