(India)
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका में नियुक्ति अभियान से इन्फोसिस के कारोबार की वृद्धि में मदद मिलेगी और उसकी क्षमता बढ़ेगी। बयान में कहा गया ‘इस कार्यक्रम के साथ इन्फोसिस ग्राहक संबंध प्रबंधन, परामर्श और तकनीकी आपूर्ति में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाएगी। इन कर्मचारियों के जुड़ने से इसकी ग्राहक के स्थानीय बाजार के संबंध में समझ, प्रौद्योगिकी विशेषता और महत्वपूर्ण मामलों पर समय पहल करने में मदद मिलेगी।’ कंपनी ने कहा कि 1,500 पेशेवरों को चालू वित्त वर्ष के दौरान परामर्श, बिक्री, आपूर्ति के लिए नियुक्त किया जाएगा और उसके अगले 12 महीनों में अमेरिकी विश्वविद्यालयों के करीब 600 स्नातक और परास्नातक छात्रों को नियुक्त किया जाएगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।