रिलायंस जिओ के आने के बाद डाटा टैरिफ में आ सकती है 20% की गिरावट
(India) टेलीकॉम स्‍पेस में रिलायंस जिओ इंफोकॉम की आते ही यहां प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ेगी और डाटा टैरिफ में 20 फीसदी तक कमी आ सकती है। यह बात मंगलवार को रेटिंग एजेंसी फि‍च रेटिंग ने कही है। हालांकि फि‍च ने कहा है कि 2009-2013 के दौरान टैरिफ में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फि‍च ने इंडियन टेलीकम्‍यूनिकेशन सर्विस के लिए 2015 आउटलुक में कहा है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की नई टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ के आने से वर्ष 2015 की पहली छमाही में डाटा सेगमेंट में प्रतिस्‍पर्द्धा देखने को मिलेगी और डाटा टैरिफ में 20 फीसदी तक कटौती हो सकती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।