(DELHI, India)
बैंक कर्मचारियों के संगठनों की वेतन में 25 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, खबर के मुताबिक बैंक एसोसिएशन की तरफ से 11 फीसदी वेतन बढोत्तरी की बात कही गई है, सरकारी बैंकों की हड़ताल से आज लोगों को परेशानी हो सकती है, इस हड़ताल के चलते 50 हजार से ज्यादा बैंक शाखाओं में काम नहीं होगा, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बुधवार को पूरे देश में सामान्य बैंकिंग कारोबार प्रभावित होगा, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक के कर्मचारियों के इसमें शामिल होने से ग्राहको को भारी परेशानी होने की आशंका जतायी जा रही है, बैंक कर्मचारियों के प्रमुख संगठनों यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियंस और नेशनल अर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स ने आरोप लगाया है कि बैंक प्रबंधन के पुराने रुख पर कायम रहने की वजह से 12 नवंबर को हड़ताल का आह्वान किया गया है, यूनाइटेड फोरम के संयोजक एम वी मुरली के अनुसार श्रमिक संगठनों ने वेतन में 25 प्रतिशत वृद्धि की मांग को कम कर 23 फीसदी कर दिया है लेकिन भारतीय बैंक संघ 11 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के पुराने रुख पर अड़ा हुआ है, इस संबंध में संघ के साथ कर्मचारी संघों की बैठक बेनतीजा रही थी, इसके मद्देनजर बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया गया है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।