(India)
केंद्रीय बैंक ने 500 और 1000 रुपये के ऐसे नोटों को बदलने के लिए पहले एक जनवरी, 2015 तक का समय दिया था,,आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारतीय रिजर्व बैंक यह स्पष्ट करता है कि आम जनता यह काम 30 जून, 2015 तक कर सकती है, इससे पहले मार्च, 2014 में केंद्रीय बैंक ने ऐसे नोटों को बदलने की समय सीमा एक जनवरी, 2015 तय की थी.’’ केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे नोट चलन में रहेंगे और उन्हें पूरे मूल्य पर बदला जाएगा, उल्लेखनीय है कि 2005 से पहले के नोटों पर मुद्रण के वर्ष अंकित नहीं हैं, 2005 से पहले के छपे नोटों को चलन से वापस लेने में लोगों से सहयोग मांगते हुए रिजर्व बैंक ने लोगों से पुराने डिजाइन के नोटों को अपने बैंक खातों में जमा करने या अपनी सुविधा के मुताबिक बैंक शाखा में बदलने को कहा है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।