जेपी ग्रुप से दो सीमेंट खरीदेगी अल्ट्राटेक
(India)
अल्ट्राटेक सीमेंट मध्य प्रदेश में जयप्रकाश असोसिएट्स के दो सीमेंट प्लांट खरीदने का निर्णय लिया है। अल्ट्राटेक ने इसके लिए बाइंडिंग अग्रीमेंट साइन किया है। अगर यह सौदा होता है तो इससे अल्ट्राटेक की देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी वाली पोजिशन मजबूत होगी। दिल्ली की जयप्रकाश असोसिएट्स अपना कर्ज कम करने के लिए सीमेंट प्लांट्स बेच रही है। 31 मार्च 2014 तक उस पर 65,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ड्यू डिलिजेंस पूरा करने के बाद डील के लिए पक्का अग्रीमेंट साइन करेगी। कंपनी ने मंगलवार देर शाम एक रिलीज में बताया कि कर्ज सहित उसने इन प्लांट्स की एंटरप्राइज वैल्यू 5,400 करोड़ रुपये आंकी है, जिसे सौदे का आधार बनाया जाएगा। बोर्ड ने मंगलवार को ही सौदे के लिए कंपनी को इजाजत दी।

Digital Desk: Kamal

CORRECTION:

2014-12-24 12:02:50

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।