एक विशेष अदालत पूर्ववर्ती सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड (एससीएसएल) के खातों में करोड़ो रुपये के हेरफेर और धोखाधडी के मामले में नौ मार्च 2015 को फैसला सुनायेगी। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा की गई इस मामले की जांच से जुडे भारी-भरकम दस्तावेज का हवाला देते हुए विशेष न्यायाधीश बीवीएलएन चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपना फैसला नौ मार्च को सुनाएंगे। न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों से कहा श्श्आप जानते हैं कि मामले से जुडे दस्तावेज कितने हैं। इसके अध्ययन के लिए कुछ और समय चाहिये। आप नतीजे से संतुष्ट या असंतुष्ट हो सकते हैं लेकिन निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले मुझे अपने आपको को संतुष्ट करना होगा। फैसले को टाईप करने में ही दो से तीन सप्ताह का समय लग जायेगा।श्श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।