राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ आज जेटली की बैठक
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली आज राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें बजट पूर्व विचार विमर्श होगा। राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक के बाद जेटली विभिन्न समूहों मसलन उद्योग व ट्रेड यूनियनों के साथ परंपरागत बजट पूर्व विचार विमर्श शुरू करेंगे। जेटली फरवरी में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेंगे। पिछले साल तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। बाद में जुलाई में जेटली ने नियमित बजट पेश किया था। राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि इसमें जेटली प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित केंद्रीय बिक्रीकर (सीएसटी) मुआवजे व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच जीएसटी पर सहमति बनने के बाद हाल में संपन्न संसद के शीतकालीन सत्र में इस नयी कर व्यवस्था को लागू करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया। जेटली छह जनवरी को उद्योग और व्यापार समूहों के साथ बजट पूर्व विचर विमर्श करेंगे। कृषि क्षेत्र पर बजट पूर्व विचार विमर्श सात जनवरी को और सामाजिक क्षेत्र पर आठ जनवरी को होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।