नए साल में फिर छपेगा एक रूपए का नोट
(India)
करेंसी बाजार से लुप्त हो चुका एक रुपये का नोट नए साल से फिर आपके हाथों में होगा। केंद्र सरकार पहली जनवरी से इसकी छपाई फिर से शुरू करने की जा रही है। करीब 20 साल पहले एक रुपये का नोट छापना बंद कर दिया गया था। एक दो व पांच रुपये के सिक्कों के प्रचलन में आने के बाद सरकार ने इनके नोटों की छपाई बंद कर दी थी। एक रुपये के नोट की छपाई नवंबर 1994 में, दो रुपये के नोट की छपाई फरवरी 1995 में और पांच रुपये के नोट की छपाई नवंबर 1995 में बंद हुई थी। हालांकि, पांच रुपये के नोट को सरकार ने फिर से छापना शुरू कर दिया था। अब सरकार ने एक रुपये के नोट की छपाई भी फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय ने इसकी गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है। पहले की तरह इस बार भी एक रुपये के नोट की छपाई रिजर्व बैंक के बजाय भारत सरकार के मुद्रण कारखाने में होगी। नया नोट मौजूदा वित्त सचिव राजीव महर्षि के हस्ताक्षर से जारी होगा। नोट का आकार 9.7 गुणा 6.3 सेंटीमीटर का होगा और इसके शीर्ष पर भारत सरकार छपा होगा। नोट पर मल्टीटोनल वाटर मार्क में बिना सत्यमेव जयते शब्दों के अशोक की लाट अंकित होगी। मध्य भाग में सामान्य तौर पर न दिखने वाली संख्या श्1श् प्रकाशित होगी। नोट के दाईं तरफ इसी प्रकार श्भारतश् शब्द अंकित होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।