नई साल के बधाई कार्ड की बिक्री घटी
(India)
कई साल से ई-कार्ड की चुनौती झेलते आ रहे प्रिंटेड कार्ड का बाजार में बचा-खुचा बिजनस भी सोशल मीडिया ने छीन लिया है। बड़े कार्ड मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स का कहना है कि मार्केट में 90 पर्सेंट काम मैरिज कार्ड तक सीमित रह गया है। क्रिसमस, न्यू ईयर, बर्थ-डे कार्ड में डील करने वाले अब सिर्फ ऐंटीक और डिजाइनर कार्ड रखते हैं, जिनकी कीमत ज्यादा होती है। एशिया के सबसे बड़े होलसेल कार्ड मार्केट चावड़ी बाजार में कार्ड और पेपर वर्क्स से जुड़े 1000 से ज्यादा ट्रेडर्स के लिए नए साल का ग्रीटिंग कार्ड जैसे बीते जमाने की बात हो गई है। दिल्ली वेडिंग एंड ग्रीटिंग कार्ड्स असोसिएशन के हेड कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया, क्रिसमस और न्यू इयर का बाजार तो लगभग खत्म हो गया है। कभी यहां से यूरोप और अमेरिका तक कार्ड्स भेजे जाते थे, लेकिन अब घरेलू मार्केट में ही 90 पर्सेंट डिमांड गायब है। डिजाइनर और कस्टमाइज्ड कार्ड बचे हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरर बल्क ऑर्डर सुनिश्चित होने के बाद ही उसमें हाथ लगाते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।