भारती एयरटेल के स्काइप, वाइबर और इस तरह की सर्विसेज पर वॉइस और वीडियो कॉल्स करने पर उच्च टैरिफ चार्ज करने के मामले में सरकार ने गौर करने का फैसला लिया है। टेलिकॉम मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंफर्मेशन टेक्नॉलजी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित गुड गवर्नेंस डे कार्यक्रम से इतर कहा, हम इस मामले पर गौर करेंगे। सरकार इस पर उचित कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि एयरटेल ने बुधवार को उच्च टैरिफ चार्ज करने की घोषणा की थी। साधारण डेटा पैक चार्ज में जितना टैरिफ वसूला जाता है इस टेलिकॉम कंपनी ने उसका 16 गुना अधिक चार्ज करने का निर्णय लिया। इसे सुनकर ऐसे हजारों लोगों को बड़ा झटका लोग जो विदेश में रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों से वॉइस कॉल करने के लिए पॉप्युलर इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।