(India)
आयकर विभाग अपने करदाताओं की सुविधा व अनुपालन में सुधार के लिए इस तरह के एजेंटों की सेवाएं पहले ही ले रहा है। ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त के के जालान ने यहां ‘श्रम मंत्रालय में सुशासन’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘आयकर विभाग की तरह हमें भी अशंधारकों की सुविधा के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सेवा केंद्रों की सेवाएं लेनी होंगी।’ जालान ने बाद में बताया कि ईपीएफओ ‘दावा निपटान, अनुपालन मुद्दों व ईपीएफ रिटर्न भरने आदि के लिए एजेंटों को शामिल करने के एक प्रस्ताव पर काम कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि इन एजेंटों को कर्मचारियों की सेवाएं देने के प्रशिक्षित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक अंशधारक हैं जिनमें से ज्यादातर संगठित क्षेत्र के कर्मचारी हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।