स्पाइसजेट ने सरकार को सौंपी पुनरुद्धार योजना
(India)
बजट एयरलाइन स्पाइसजेट के सीओओ संजीव कपूर ने पूर्व प्रमोटर अजय सिंह के साथ शुक्रवार को विमानन मंत्रलय में सचिव वी सोमसुंदरन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पुनरुद्धार योजना पेश की। इसमें अजय का अमेरिकी कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के साथ मिलकर स्पाइसजेट में 1,250 करोड़ रुपये (20 करोड़ डॉलर) की इक्विटी लगाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही मुंबई शेयर बाजार में स्पाइसजेट के शेयरों में 10 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुलाकात के दौरान संजीव और अजय ने विमानन मंत्रलय के अधिकारियों को बताया कि एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को नवंबर के वेतन का भुगतान कर दिया है। नकदी संकट से जूझ रही यह बजट एयरलाइन अब तक अपने कर्मचारियों को नवंबर की तनख्वाह नहीं दे पाई थी। इसके मुख्य प्रमोटर और सन समूह के मुखिया कलानिथि मारन का कहना था कि वह स्पाइसजेट में और पैसा लगाने की स्थिति में नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।