नया गैस कनेक्शन लेने पर गरीबों को मिलेगी सब्सिडी
(India)

नया गैस कनेक्शन लेने के इच्छुक गरीब परिवारों (बीपीएल) की मदद के लिए सरकार सामने आई है। वह नए गैस कनेक्शन पर उन्हें करीब 1,400 रुपये की सब्सिडी देगी। इस संबंध में प्रायोगिक योजना 25 जनवरी, 2015 से शुरू होगी। देश में नया गैस कनेक्शन लेने में 2,400 रुपये का खर्च आता है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते एलपीजी कनेक्शन सामाजिक व आर्थिक समावेश को सुनिश्चित करेंगे। इससे देश में घरेलू रसोई गैस की पहुंच भी बढ़ेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।