एयरटेल ने वॉइस कॉल के महंगे टैरिफ को वापस लेने से किया इंकार
(India)

एयरटेल ने वॉइस कॉल के महंगे टैरिफ को वापस लेने से इंकार किया। निजी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने वीओआईपी कॉल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि मोबाइल पर इस तरह की कॉल की बिना अतिरिक्त शुल्क अनुमति देना कारोबार के लिए सही नहीं है। उल्लेखनीय है कि कंपनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि सरकार इस मामले की समीक्षा करेगी। मंत्री ने इस आशय के एक समाचार को भी आज ट्वीट किया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) के सूत्रों ने भी बताया कि वे एयरटेल की नई शुल्क दर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। एयरटेल ने कल एक बयान जारी कर कहा कि उसने बीते वर्षों में दूरसंचार नेटवर्क शुरु करने में 140,000 करोड रुपये का निवेश किया है और श्वह वीओआईपी सेवाओं के लिए अलग से शुल्क वसूलना जारी रखेगी।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।