रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को कहा कि हालांकि देश पहले की तरह शीघ्र ही उच्च जीडीपी हासिल नहीं कर सकेगा लेकिन उनको पूरा भरोसा है कि दो साल के अंदर ऐसा हो जाएगा। इंपोर्ट नियमों में छूट के कारण हाल में गोल्ड इंपोर्ट्स में आई उछाल और बढ़ते ट्रेड गैप को एक ही बार संभव होने वाली चीज करार देते हुए राजन ने भरोसा जताया कि गोल्ड इंपोर्ट्स में गिरावट के साथ शीघ्र ही यह स्थिति सामान्य हो जाएगा। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, हम अब तक मजबूत ग्रोथ की स्थिति में नहीं हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि अगले दो सालों में भारत की मजबूत ग्रोथ होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।