वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि बीमा क्षेत्र पर लाए गए अध्यादेश से आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ कंपनियों को नए और उन्नत साधनों के जरिए पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने कहा, अध्यादेश के प्रावधानों में बीमा कंपनियों को नए और उन्नत साधनों के जरिये पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी जिससे कि अधिक पूंजी खपत वाले बीमा उद्योग को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए और संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी। बीमा कानून (संशोधन) अध्यादेश 2014 को राष्ट्रपति ने जारी कर दिया है। इससे संबंधित विधेयक को संसद के फरवरी में होने वाले आगामी सत्र में चर्चा एवं पारित कराया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।