प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) अप्रैल-अक्टूबर में 25% बढ़ा: निर्मला सीतारमण
(India) वाणिज्य उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले अप्रैल से अक्टूबर 2014 के दौरान देश में 17.35 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हुआ, जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब एक चौथाई ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृहद स्थिति में सुधार और निवेशकों का उत्साह बढ़ने से एफडीआई प्रवाह बढ़ा है। अप्रैल-अक्टूबर 2013 में एफडीआई 13.82 अरब डॉलर था। मंत्री ने माना कि इसके बावजूद विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने में काफी ‘चुनौतियां’ हैं। उन्होंने यहां कहा, भारत को वैश्विक विनिर्माण केन्द्र बनाने में काफी चुनौतियां हैं। इन्हें पहचानने और इनका निदान निकालने की कार्ययोजना की आवश्यकता है। वह यहां ‘मेक इन इंडिया’ कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।