(India)
हालांकि औद्योगिक इकाइयों की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 50 रुपए की गिरावट के साथ 37,250 रुपए प्रति किग्रा रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी विवाह की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की बढ़ी हुई मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई लेकिन विदेशों में डॉलर की मजबूती के कारण सोने की मांग कमजोर होने से लाभ कुछ सीमित हो गया। घरेलू मोर्चे पर कीमतों का रख निर्धारित करने वाले बाजार, सिंगापुर में सोने का भाव 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,192.55 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 110.110 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 27,210 रुपए और 27,010 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी की कीमत 23,700 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर कायम रहे। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए टूटकर 37,250 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 37,250 रुपए प्रति किग्रा बंद हुए। हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 60,000 रुपए और बिकवाल 61,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।