रघुराम राजन से सहमत नहीं जेटली
(India)
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की आलोचना को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि यह कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों के विनिर्माण से जुड़ा है और यह प्रासंगिक नहीं है कि इसे भारत में बेचा जाता है या विदेश में। जेटली ने कहा, मेक इन इंडिया के तहत उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बनाए जाते हैं या बाहर के उपभोक्ताओं के लिए, यह प्रासंगिक नहीं हैं। आज का सिद्धांत यह है कि विश्व भर के उपभोक्ता ऐसे उत्पाद पसंद करते हैं, जो सस्ते और अच्छी गुणवत्ता वाले हों। इससे पहले, इसी महीने राजन ने नरेंद्र मोदी सरकार के श्मेक इन इंडियाश् अभियान के बारे में आगाह करते हुए कहा था कि यह चीन के निर्यात केंद्रित वृद्धि मार्ग का अनुसरण है, जबकि इसे श्मेक फॉर इंडियाश् (भारत के लिए बनाएं) होना चाहिए, जो घरेलू बाजार के लिए उत्पाद विनिर्माण पर केंद्रित हो।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।