सोने में तेजी, चांदी नरम
(India)
विदेश में नरमी के बावजूद मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं और रिटेलरों की मांग निकलने से सोमवार को सोना 110 रुपये चमका। स्थानीय सराफा बाजार में इस दिन पीली धातु 27 हजार 210 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इसके उलट औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं की ओर से खरीद घटने के चलते चांदी 50 रुपये फिसलकर 37 हजार 250 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.3 फीसद घटकर 1,192.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह और बात है कि घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर इसका असर नहीं पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 110 रुपये मजबूत होकर 27 हजार 10 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।