जन धन योजना में लक्ष्य हासिल
(India)
प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत दस करोड़ खाते खोलने के लक्ष्य को बैंकों ने हासिल कर लिया है। सरकार ने बैंकों के लिए यह लक्ष्य तय किया था। बैंकों को इसे प्राप्त करने की खातिर 26 जनवरी की समयसीमा तय दी गई थी। बैंकों ने एक महीने पहले ही इसे पा लिया। 26 दिसंबर तक स्कीम के तहत 10.08 करोड़ खाते खुल चुके थे। आधिकारिक बयान में बताया गया कि 22 दिसंबर तक बैंक 7.28 करोड़ रुपे कार्ड जारी कर चुके थे। पीएमजेडीवाई के मिशन डायरेक्टर व संयुक्त सचिव (एफआइ) अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित बैंकों ने खातों की संख्या व रुपे कार्ड जारी करने के आंकड़ों में अंतर को 15 जनवरी, 2015 तक पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।