गूगल की जीमेल सर्विस चीन में हुई ब्लॉक
(India) गूगल की ईमेल सेवा से चीन के लोगों का संपर्क काट दिया गया है। चीन की सरकार अमेरिकी कंपनी की जीमेल सेवाओं को सीमित या संभवत: उस पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास करती रही है। चीन में ऐसे लोगों में जीमेल काफी लोकप्रिय है जो सरकार की नजर से बचना चाहते हैं। गूगल की ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन से जीमेल पर आनलाइन यातायात शुक्रवार को जबरदस्त ढंग से नीचे आया और शनिवार को यह करीब शून्य पर आ गया। हालांकि इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली। गूगल एशिया पैसिफिक के प्रवक्ता ताज मिडोज ने कहा कि गूगल ने अपनी ईमेल सेवा की जांच की और‘‘हमारी तरफ से कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं पाई गई।’ अमेरिका स्थित इंटरनेट विश्लेषक फर्म डिन रिसर्च के उपाध्यक्ष (डाटा विश्लेषक) अर्ल मिजेवस्की ने कहा कि उनकी जांच से पता चलता है कि चीन की सरकार ने हांगकांग में गूगल आईपी पतों को ब्लॉक कर दिया था।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।