दिल्ली का कनॉट प्लेस दुनिया का छठा सबसे महंगा कार्यालय स्थल
(India) दुनियाभर के 50 महंगे कार्यालय स्थलों की सूची में मुंबई का ब्रांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स 16वें स्थान तथा नरीमन पाइंट 32वें स्थान पर कायम हैं। सीबीआरई ने बयान में कहा कि कनॉट प्लेस में कार्यालय स्थल का किराया 160 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना है और यह दुनिया का छठा सबसे महंगा गंतव्य है। इससे पहले जून में जारी पिछली सूची में कनॉट प्लेस आठवें स्थान पर था। किराया लागत में किराये के अलावा स्थानीय करों व सेवा शुल्क को शामिल किया जाता है। लंदन का वेस्ट एंड दुनिया का सबसे महंगा कार्यालय स्थल बना हुआ है। यहां किराया दर 274 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना है। हांगकांग (सेंट्रल) दूसरे स्थान पर है। इनके बाद बीजिंग (फाइनेंस स्ट्रीट), बीजिंग सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मॉस्को का नंबर आता है। सीबीआरई के दक्षिण एशिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंशुमान मैगजीन ने कहा कि कनॉट प्लेस 2014 की पहली तिमाही के मुकाबले हालांकि दो स्थान चढ़ा है, लेकिन पहली तिमाही के बाद से रपये में मजबूती की वजह से यहां किराया दर लगभग स्थिर है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।