आज से शुरू होगी डीबीटीएल योजना
(India)
घरेलू गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में हस्तांतरित करने की डीबीटीएल योजना राष्टकृीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में आज से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में गत 15 नवंबर को नई सरकार ने इस योजना को देश के 54 जिलों में दुबारा शुरू किया था। दूसरे चरण के तहत देश के शेष 622 जिलों में आज से इसे शुरू किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के 11 जिले भी शामिल हैं। इस प्रकार अब देश के सभी 676 जिलों में यह योजना लागू हो जाएगी। सत्रह अंक की एलपीजी आईडी जारी योजना के तहत उपभोक्ताओं को 17 अंक की एलपीजी आईडी जारी की गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अपने बैंक अकाउंट को इस आईडी के साथ जोड़ लिया है, उनके खाते में पहली बुकिंग कराते ही सब्सिडी के 568 रुपए का अग्रिम भुगतान हो जाएगा और घर पर उन्हें बाजार दर पर ही सिलिंडर दिया जाएगा। एसएमएस के जरिए देंगे पूरी जानकारी गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने वाली तेल वितरक कंपनियों ने बताया कि योजना के हर चरण पर उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी दी जाएगी। मसलन बुकिंग, पैसा खाते में पहुंचने और सिलिंडर डिलिवर होने के बारे में संदेश उनके मोबाइल फोन पर आ जाएगा। कंपनियों ने बताया कि इस समय घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या 15.3 करोड़ है। जिसमें 6.5 करोड़ उपभोक्ता अपने बैंक खाते को एलपीजी आर्डडी से जोड़ चुके हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।