चार सरकारी बैंकों के नए प्रमुख नियुक्त
(India)


सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के 4 बैंकों के एमडी और सीईओ नियुक्त कर दिए हैं। इनकी नियुक्ति सीएमडी (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) के तौर पर नहीं हुई है। पी. कोटेश्वरन को इंडियन ओवरसीज बैंक का एमडी व सीईओ बनाया गया है। अनिमेश चैहान को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एमडी व सीईओ नियुक्त किया गया है, जो पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक थे। पी. श्रीनिवास की नियुक्ति युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एमडी व सीईओ के पद पर हुई है। श्रीनिवास पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक थे। इसके अलावा के के सांसी को विजया बैंक का एमडी और सीईओ बनाया गया है, जो पहले पंजाब एंड सिंध बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। सिंडीकेट बैंक के लिए अरुण श्रीवास्तव का नाम डीओपीपी के पास भेजा गया था, जो बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक हैं, लेकिन इनके नाम को फिलहाल हरी झंडी नहीं मिल पाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।