सोने-चांदी में तेजी
(India)

सराफा बाजार में आभूषण निर्माताओं और रिटेलरों की ओर से सोने में लिवाली निकली। इसके चलते पीली धातु 50 रुपये बढ़कर 27 हजार 200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। बीते दिन यह धातु 60 रुपये टूटी थी। इसी तरह औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं के खरीदारी समर्थन के बल पर चांदी 350 रुपये भड़ककर 37 हजार रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। मंगलवार को यह सफेद धातु 600 रुपये लुढ़की थी। सोना आभूषण के भाव 50 रुपये सुधर 27 हजार रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 23 हजार 700 रुपये पर यथावत रही। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 530 रुपये के फायदे में 37 हजार 150 रुपये प्रति किलो बोली गई। इसी प्रकार चांदी सिक्का 1000 रुपये उछलकर 60000-61000 रुपये प्रति सैकड़ा पर जा पहुंचा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।