(India)
वैश्विक कीमतों में घटबढ़ के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। दिसंबर, 2014 के दूसरे पखवाड़े में आयातित सोने का शुल्क मूल्य 396 डालर प्रति 10 ग्राम था और चांदी के मामले में यह 561 डालर प्रति किलो था। आयात शुल्क मूल्य आधार मूल्य है जिस पर सीमा शुल्क लगाया जाता है। इसका मकसद कम बिल दिखाने से रोकना है। इसे वैश्विक कीमतों को ध्यान में रखकर हर पखवाड़े आधार पर संशोधित किया जाता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार आयातित सोने तथा चांदी पर शुल्क मूल्य में कटौती को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अधिसूचित कर दिया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।