जाने-माने अर्थशास्त्री अरविंद पानागढिया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष हो सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में आयोग के बाकी पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दे सकते हैं। योजना आयोग के खात्मे के बाद सामने आया यह नया आयोग हफ्ते भर के भीतर अपना कामकाज शुरू कर देगा। पानागढिया भी योजना आयोग के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्हें मोदी का समर्थक भी माना जाता है। वह अमेरिकी-भारतीय अर्थशास्त्री हैं। कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाते रहे हैं। इसके अलावा वह एशियाइ विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।